{"_id":"57e969b64f1c1b7e5d57479f","slug":"six-injured-in-motorcycle-collision-three-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिडंत में छह घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिडंत में छह घायल, तीन रेफर
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dasuha Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन में डेरा बंजारन के पास बाइकों की भिडंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने महिला सहित तीन लोगों को सैफई रेफर कर दिया। घायलों दो युवक बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे थे।
सोमवार सुबह लगभग 10 बजे कोतवाली क्षेत्र में भरसेन के पास स्थित डेरा बंजारन के सामने दो बाइकोें की आमने-सामने भिडंत हो गई। इसमें संजय (24) पुत्र बाबूराम, शिवम (20) पुत्र बाबूराम निवासीगण भरसेन, राजकुमारी (35) पत्नी राजा सिंह निवासी टडवा भीखेपुर तो वहीं दूसरी बाइक सवार पप्पू (40) पुत्र संतोष, लता (30) पत्नी स्व.चद्रबहादुर निवासी आर्य नगर औरैया, संतोषी पत्नी पप्पू निवासी अहमदाबाद गुजरात गंभीर रूप से घायल हो गए।
संतोषी अपनी रिश्तेदारी में आर्य नगर आई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल में भिजवाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय, शिवम व संतोषी को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों ने बताया कि संजय व शिवम अपनी बहन राजकुमारी को उसकी ससुराल टडवा भीखेपुर छोड़ने जा रहे थे। वहीं पप्पू लता व संतोषी को बाइक से लेकर परौख कानपुर देहात में रिश्तेदारी में जा रही थी।
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक घायल
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा निवासी पुष्पेंद्र (30) पुत्र रामप्रताप सिंह रविवार रात बाइक से औरैया की ओर आ रहे थे। ग्राम बूढ़ादाना के सामने उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चीता मोबाइल ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।