फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six injured in horrific accident were cured, sent home

सैफई में भर्ती छह और घायलों को मिली छुट्टी, एंबुलेंस से घर भेजे गए

Fri, 29 May 2020 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six injured in horrific accident were cured, sent home
फोटो29एयूआरपी 19- सैफई अस्पताल में छुट्टी मिलने के बाद घर भेजे जा रहे घायलों को लंच पैकेट देते एडीएम - फोटो : AURAIYA
कानपुर-इटावा हाईवे पर 16 मई को ट्राला और डीसीएम की टक्कर में घायल हुए छह लोगों को शुक्रवार को सैफई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को सैफई पहुंचे एडीएम और एएसपी ने सभी को राशन सामग्री दी।
विज्ञापन

साथ ही एंबुलेंसों से एक-एक सुरक्षा कर्मी व एक-एक राजस्व कर्मी के साथ उन्हें उनके घर पहुंचाया है। वर्तमान में अब तीन ही घायल शेष रह गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एडीएम एमपी सिंह व एएसपी कमलेश दीक्षित ने सैफई पहुंचकर घायलों का हाल चाल लिया। इस दौरान अस्पताल से छह घायलों को छुट्टी दे दी गई।
इस संबंध में एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को जिन घायलों को छुट्टी दी गई, उनमें एक ही परिवार के गोलजूमार सागर मध्य प्रदेश निवासी संतोष पुत्र नन्हीं, ऊषा अहिरवार पत्नी संतोष, शिवानी व शशि पुत्री संतोष, रोशन पुत्र संतोष के अलावा गांव उगाहपुर डीह, थाना औराई जिला संत रविदास नगर भदोही निवासी सुनील पुत्र प्यारेलाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को राशन देने के साथ ही उन्हें अलग-अलग एंबुलेंसों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया। बता दें कि इस भीषण हादसे में मरने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या 29 पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed