फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six houses caught fire, two cattle died, goods burnt

Auraiya News: छह घरों में लगी आग, दो मवेशी मरे, सामान जला

Sat, 08 Feb 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 08 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six houses caught fire, two cattle died, goods burnt
उठते धुएं के बीच पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : उठते धुएं के बीच पुलिस व ग्रामीण।
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के नगला बनारस में शनिवार दोपहर को एक घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं, तेज हवा चलने की वजह से आग ने कुछ ही देर में पांच और घरों की अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन टीमों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक दो मवेशी डल गए। घरों में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन


नगला बनारस निवासी इलाकेदार के घर में शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब आग लगी। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर घटना की जानकारी पुलिस व दमकल को दी। दमकल टीम के पहुंचने तक आग ने मुकुल सिंह, राजीव कुमार, रामपाल, बलवीर व रामलखन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अशोक कुमार भी पहुंच गए। आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। तब तक इलाकेदार के घर में गृहस्थी का सामन, राजीव कुमार की दो मवेशी, मुकुल सिंह की बाइक, कपड़े, गल्ला जल गया।
इसके अलावा रामपाल की गृहस्थी का सामान, फ्रिज, अनाज, रामलखन का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि वह परिजन के साथ खेत पर काम कर रहे थे। लपटें उठती देख ग्रामीणों ने सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अविनाश कुमार ने कोटा डीलर से पीड़ितों को राशन मुहैया करवाने को कहा।


साथ ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए लेखपाल गिरजेश से क्षति आकलन रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आग लगने का कारण जानने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed