{"_id":"64d28a4a16398e6eb90a6204","slug":"sir-i-get-the-work-done-send-it-home-auraiya-news-c-211-1-aur1001-1577-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साहब मुझसे कराया जाता काम, घर भिजवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साहब मुझसे कराया जाता काम, घर भिजवा दीजिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। थाना क्षेत्र के पाकर का पुर्वा से मंगलवार सुबह को एक किशोर थाने जा पहुंचा। किशोर ने पुलिस से पाकर पुर्वा निवासी युवक पर साढ़े पांच साल से अपने घर पर रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने किशोर को बाल कल्याण समिति में बयान के लिए भेजा है।
थाना अयाना में मंगलवार सुबह सोनू (12) पुत्र स्व. सुनील कुमार आंखों में आंसू लेकर थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय के पास जा पहुंचा। किशोर ने पुलिस को बताया कि वह चौडगरा फतेहपुर निवासी है। वर्ष 2017 में उसे चौडगरा में ट्रक लेकर आए पाकर पुर्वा निवासी युवक ने कचौड़ी खिलाई। इसके बाद वह उनके साथ पाकर पुर्वा चला आया। यहां उन्होंने चाचा बनकर उसका प्राथमिक विद्यालय में दाखिला करवाया। कक्षा पांच तक की पढ़ाई के बाद उसका स्कूल बंद करवा दिया। साथ ही उससे काम करवाया जाने लगा। उसे अपने घर चौडगरा फतेहपुर जाना है।
मामले में पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो चालक ने बताया कि वह ट्रक लेकर लौट रहा था। इस दौरान चौडगरा में नाश्ता करने के दौरान सोनू उसके पास आ गया। बालक ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। मां कही चली गई है। तो वह बालक को साथ ले आया लेकिन इसकी सूचना उसने पुलिस को नहीं दी। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया किशोर को बाल कल्याण समिति में बयानों के लिए भेजा है। किशोर के बयानों के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।