फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Show cause notice to Bhartiya Yuva Swabhiman Party

Auraiya News: भारतीय युवा स्वाभिमान पार्टी को कारण बताओ नोटिस

Thu, 14 Aug 2025 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to Bhartiya Yuva Swabhiman Party
औरैया। चुनाव आयोग ने भारतीय युवा स्वाभिमान पार्टी औरैया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें यह नोटिस पार्टी की ओर से एक भी चुनाव न लड़ने पर जारी है। इसके जरिए आयोग ने 21 अगस्त तक जवाब मांगा है। इस मसले पर दो सितंबर को चुनाव आयोग में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 ए के प्राविधानों के तहत भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत उत्तर प्रदेश के 121 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत है। इनमें औरैया की भारतीय युवा स्वाभिमान पार्टी की भी शामिल है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 से वर्ष 2025 के मध्य आयोग की ओर से आयोजित चुनाव में पार्टी ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में आयोग की तरफ से औरैया की भारतीय युवा स्वाभिमान पार्टी की जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस के एवज में पार्टी के अध्यक्ष व महासचिव को 21 अगस्त तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र कार्यालय लखनऊ में प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दो व तीन सितंबर सुनवाई की जाएगी। इसमें उन्हें उपस्थित होना होगा। कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर पार्टी को राजनैतिक दलों की सूची से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed