फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shortage of buses, travelling by hanging on tempos and e-rickshaws

Auraiya News: बसों का टोटा, टेंपो व ई-रिक्शों पर लटक कर किया सफर

Thu, 23 Oct 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses, travelling by hanging on tempos and e-rickshaws
फोटो-23एयूआरपी03- ऑटो में बैठी क्षमता से ज्यादा सवारी। संवाद
अजीतमल। भाई दूज पर्व पर गुरुवार को बाबरपुर में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से ही यात्री वाहनों की कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आने-जाने वालों की संख्या अधिक होने पर टेंपो व ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां ढोई गईं।
विज्ञापन

यात्री वाहनों की कमी के कारण लोग सड़क किनारे घंटों सवारी का इंतजार करते नजर आए। मजबूरी में लोग क्षमता से अधिक भरे टेंपो-ई-रिक्शों में सफर करने को विवश हुए। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। मुख्य मार्गों पर परिवहन व्यवस्था की निगरानी न होने के चलते स्थिति ज्यादा खराब रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि त्योहारों के बाद यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है लेकिन परिवहन विभाग की ओर से साधन पर्याप्त न होने से आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने जिम्मेदार विभाग से मांग की कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त वाहन व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि क्षमता से अधिक सवारी भरना चालक और यात्रियों दोनों की सुरक्षा के लिए सही नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों पर पुलिस गश्त कर रही है। ओवरलोड सवारी लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-23एयूआरपी03- ऑटो में बैठी क्षमता से ज्यादा सवारी। संवाद

फोटो-23एयूआरपी03- ऑटो में बैठी क्षमता से ज्यादा सवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed