फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Short circuit fire, six houses to be destroyed

शार्ट सर्किट से लगी आग, छह मकान राख

Sat, 20 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Sat, 20 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire, six houses to be destroyed
आग लगने पर पहुंचे फायर कर्मी आग बुझाने को पाइप बिछाते। - फोटो : Amar ujala

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीराबाद में शार्ट सर्किट से छह गृहस्थियां राख हो गईं। इस दौरान घरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम अमित राठौर व सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ शर्मा ने पीड़िता का हाल जाना।

विज्ञापन


सदर ब्लाक के ग्राम नसीराबाद में शुक्रवार को गांव निवासी नाथूराम पुत्र मिजाजी लाल के घर अचानक बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। देखते ही देखते छप्पर ने आग पकड़ ली। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता आग ने पड़ोसी दिवारीलाल, जयदयाल, अशोक पुत्रगण नाथूराम के घरों को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


इसके चलते सभी के मकानों पर पड़े छप्पर धूं-धूं कर जलने लगे। आग लगते देख पूरा गांव एकत्रित हो गया और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गया। लेकिन आग ने विकराल रुप लेते हुए घरों के अंदर रखे कपड़े, नगदी, बर्तन, खाद्यान्न, चारपाई, बिस्तर आदि को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझते न देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से नाथूराम, दिवारीलाल, जयदयाल, अशोक, शिव कुमार उर्फ कल्लू पुत्र रामसेवक, रापमनरेश पुत्र ह्रदेश नारायण राठौर की गृहस्थियां पूरी तरह से जलकर राख में बदल हो गईं। आग में लालाराम का 10 क्विंटल गेहूं, कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर अमित राठौर व सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली और मदद का आश्वासन दिया। वहीं, लेखपाल व फफूंद थानाध्यक्ष ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed