{"_id":"8d68579f80a8f7b45b12a688addf12ee","slug":"shiwalyon-naive-echo-of-the-bomb-bomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
सावन का अंतिम सोमवार, मंदिरों में बेलपत्र, जल-दूध, भांग धतूरा का अंबार, मन में श्रद्धा अपार और चारों ओर बम-भोले की जयकार। दिन भर यहीं नजारा शहर के शिवालयों में दिखा।
विज्ञापन
बोल बम, हर हर महादेव, जय शिव शंकर के उद्घोष, ढोल की ध्वनि के बीच सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
तड़के चार बजे पट खुलने के साथ ही शिवालयों में भक्तों की कतार लग गई। किसी ने जल, किसी ने दूध तो किसी ने बेलपत्र चढ़ाकर शिव का अभिषेक किया। तमाम भक्त भीड़ देखकर मंदिर की चौखट पर ही माथा टेककर लौट गए।
विज्ञापन
देवकली मंदिर में जन सैलाब उमड़ा। आज अंतिम सोमवार को औरैया के अलावा जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात समेत अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं ने भोले नाथ के दर्शन किए। हर तरफ बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे थे। देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देवकली मंदिर परिसर में उमड़ती रहीं।
विज्ञापन
:
वीआईपी भक्त, व्यवस्था ध्वस्त - औरैया। देवकली मंदिर में पाबंदी के बावजूद वीआईपी भक्तों ने आराम से बाबा के दर्शन किए, जबकि सामान्य भक्तों को दर्शन के लिए भटकना पड़ा। तमाम अधिकारी गाड़ी से मंदिर तक पहुंचे। वहीं अन्य भक्तों के वाहन देवकली चौकी के पास ही रोक लिए गए।
पुलिसकर्मियों का छूटा पसीना - औरैया। सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों का पसीना छूट रहा था। सुबह से ही कोतवाल विक्रमाजीत सिंह मय फोर्स के साथ मंदिर परिसर पहुंच गए। भीड़ पर काबू पाने में उन्होंने जमकर पसीना बहाया।