{"_id":"6abd50ac24091152a7068dd5","slug":"shivani-won-the-general-knowledge-competition-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152461-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवानी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवानी ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा के डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में भारत के सर्वांगीण विकास, समसामयिक विषयों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी भदौरिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष के प्रभांशु पाल दूसरे स्थान पर रहे। बीए प्रथम वर्ष की पलक सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिया गुप्ता, रंजना, शिखा सिंह, तनु, पलक, शिवानी, शिखा पाल, सुरभि, दीप्ति और ज्योति ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। इनके साथ बड़ी संख्या में अन्य छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य अनुपम सिंह ने विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करती हैं। साथ ही उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। ऐसे आयोजन युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के प्रति जागरूक करने में सहायक हैं। कार्यक्रम प्रभारी पूजा मौर्या की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई।