फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shiva temples resounded with the chants of Bam-Bam Bhole, water offerings were performed amidst cheers.Shiva temples resounded with the chants of Bam-Bam Bhole, water offerings were performed amidst cheers.

Auraiya News: बम-बम भोले से गूंजे शिवालय, जयकारों के बीच जलाभिषेक

Sun, 15 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shiva temples resounded with the chants of Bam-Bam Bhole, water offerings were performed amidst cheers.Shiva temples resounded with the chants of Bam-Bam Bhole, water offerings were performed amidst cheers.
फोटो-16- पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
औरैया। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को जिलेभर के शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज दिनभर सुनाई देती रही।
विज्ञापन

शहर से सटे देवकली मंदिर में तो हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
देवकली मंदिर परिसर में शनिवार रात से ही यहां कावंड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया। कावंड़ियों को पुलिस प्रशासन ने अलग से आने-जाने का रास्ता दिया। इसके साथ ही महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग कतारें रहीं। भोलेनाथ का जलाभिषेक करके लौटने वाले भक्तों के लिए अलग रास्ता रहा। मंदिर परिसर के साथ ही इंट्री गेट के बाहर मेले की दुकानें लगाई गईं।
देवकली पहुंचने वाले भक्तों के वाहनों को खानपुर पंचायत सचिवालय के पास पार्किंग कराया गया। खानपुर चौराहे से देवकली मंदिर को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई। पुलिस की तैनाती के बीच यहां पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। पुलिस चौकसी के बीच आस्था का जनसैलाब बम-बम भोले के जयकारे लगाता रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

उधर, मंदिर परिसर में भक्तों की सहूलियत के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम की व्यवस्था की। मंदिर परिसर में लगाए गए 30 कैमरों से नजर भी रखी गई। साथ ही माइक से खोया-पाया से लेकर कतार में लगे भक्तों को हर गतिविधि के लिए सजग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उधर, दोपहर की तेज धूप में खड़े भक्तों के पसीने छूटते रहे। कुछ महिलाओं को चक्कर भी आए। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने पानी पिलाते हुए राहत दी। सुरक्षा के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस व दमकल की टीम वाहन समेत मौजूद रही।
50-70 रुपये तक बिका नारियल
महाशिवरात्रि पर देवकली में भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मेले का आयोजन भी होता है। बच्चों ने जहां झूलों का लुत्फ उठाया। वहीं महिलाओं ने घरेलू सामग्री की खरीदारी की। इसके साथ ही पूजा सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। फूल व दूध समेत धतूरे की पूरी सामग्री 40 रुपये तक में बिकी। वहीं, भोलेनाथ पर चढ़ाया जाने वाला नारियल 50-70 रुपये तक में बिका। खजला से लेकर अन्य मिष्ठान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।

भारी वाहनों पर रही रोक
देवकली मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए डायवर्जन भी ट्रैफिक पुलिस ने लगाया। खानपुर होकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर ट्रकों पर रोक रही। खानपुर चौराहे पर बैरीकेडिंग के साथ पुलिस मौजूद रही। कुछ ऐसी ही व्यवस्था देवकली चौकी पर रही। यहां पर मंदिर के लिए वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रही। बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस पूरे दिन सचेत नजर आई।

फोटो-16- पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-16- पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

फोटो-16- पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-16- पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

फोटो-16- पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-16- पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed