{"_id":"64b590d6f22d958f2d0b2e84","slug":"shiva-devotees-performed-jalabhishek-by-running-600-kilometers-in-31-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1002-671-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिव भक्तों ने 31 घंटों में 600 किलोमीटर दौड़कर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिव भक्तों ने 31 घंटों में 600 किलोमीटर दौड़कर किया जलाभिषेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले के 52 युवा शिवभक्तों की टोली ने 31 घंटों में 600 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सोमवार सुबह देवकली धाम पर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान अन्य भक्तों ने उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया।
सावन आते ही शिवालयों में भक्तों का तांता लग जाता है। भक्त भगवान भोले को मनाने के लिए अनेकों तरह से पूजा अर्चना करते हैं। इस बार जिले के बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र के युवा टोली ने भगवान भोले को मनाने के लिए हर की पौड़ी से डाक कांवड़ यात्रा शुरू की। टोली में शामिल सत्यपाल गुर्जर, आशीष गुप्ता उर्फ लाला, अखंड गुर्जर, शिव गुर्जर, बलजी, विष्णु राजपूत, पुल्ली यादव, ऋषभ व अखिल गुर्जर आदि ने बताया कि वह जिले की पहली डाक कांवड़ ले जाने के लिए बहुत की उत्साहित थे।
उन्होंने शनिवार रात को गंगा जल भरने के बाद रात 11 बजे अपनी यात्रा शुरू की। इसमें वह कांवड़ को बिना रूके दौड़ते हुए आगे बढ़े। टोली का एक सदस्य तय दूरी पर तैयार खड़ा मिलता था। दौड़ते हुए ही कांवड़ को उसे सौंप दिया जाता रहा। इस प्रकार से उन्होंने 600 किलोमीटर की दूरी को महज 31 घंटों में पूरा किया।