फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shikshamitra shot dead, attacker beaten to death

औरैया: शिक्षामित्र की गोली मार हत्या, हमलवार को पीट कर मारडाला

Tue, 21 Feb 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra shot dead, attacker beaten to death
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर गांव में तेहरवीं संस्कार के दौरान शिक्षामित्र की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर के साथ आए एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चारू निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को लेकर चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात आईजी ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

भीखापुर गांव में सोमवार को विश्राम सिंह के पिता भोला सिंह सेंगर की तेहरवीं थी। इसमें गांव के लोग व रिश्तेदार मौजूद थे। यहीं पर गांव के रामवीर सिंह राजावत भी थे। कार्यक्रम में शामिल होने औरैया के ब्रह्मनगर से आए एक युवक ने रामवीर पर रायफल से फायर झोंक दिया। लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर आठ से 10 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसी बीच उसके साथ आए लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर हमलावरों के साथ आए एक युवक को पकड़ लिया और ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी भी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर एसपी चारू निगम, जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव समेत कई थानों का पुलिस फोर्स जा पहुंचा। रामवीर के पुत्र दिनेश राजावत ने बताया कि उसके पिता को ब्रह्मनगर औरैया निवासी अरुण उर्फ बबलू ने रायफल से गोली मारी है। उनके बीच हत्या और हत्या के प्रयास को लेकर चल रहे मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है। हत्या के प्रयास में दर्ज हुए मुकदमे पिता गवाह थे। बताया जा रहा है कि रामवीर शिक्षामित्र था।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि जिस व्यक्ति की पीट कर हत्या की गई है, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed