फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shifting work to the new building stopped due to lack of staff

Auraiya News: स्टाफ की कमी से नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग का काम रुका

Wed, 13 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 13 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shifting work to the new building stopped due to lack of staff
फोटो-8- मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग। संवाद
औरैया। मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में सामान्य व जच्चा-बच्चा वार्ड को शिफ्ट करने की तैयारी अब रुक गई है। स्टाफ का अभाव इन सबके पीछे आड़े आ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीएमओ से भी कर्मियों की मांग रखी है। ऐसे में फिलहाल नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की योजना को रोका गया है। चिचौली मेडिकल कॉलेज कैंपस में महिला अस्पताल की बिल्डिंग में फिलहाल सामान्य व जच्चा-बच्चा वार्ड का संचालन किया जा रहा है।
इस बिल्डिंग में सालों से मरम्मत न होने की वजह से सीवरेज लाइन चोक पड़ी है। चोक लाइन के चलते छत से गंदा पानी टपकता है। ऐसे में एक कमरे को बंद भी करना पड़ गया है। ओटी में गंदे पानी के टपकने का संकट तक गहरा गया था। अब इसे लेकर शासन से मिले बजट से महिला अस्पताल की बिल्डिंग में मरम्मत कार्य होना है।
विज्ञापन

ऐसे में जच्चा-बच्चा व सामान्य वार्ड को नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के बाद यह कार्य शुरू होना था। इसे लेकर नई बिल्डिंग में बेड से लेकर ऑक्सीजन सिलिंडर तक की सुविधा दुरुस्त कर ली गई थी लेकिन मरीजों की शिफ्टिंग के लिए जरूरी स्टाफ का अभाव अब इस योजना पर ब्रेक लगा रहा है। महज 13 नर्सिंग स्टाफ के जरिए 100 से ज्यादा मरीजों की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग चुनौतीपूर्ण है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीएमओ से स्टाफ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सुस्त है आउटसोर्सिंग कर्मियों की भर्ती की चाल

मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की भर्ती को लेकर पिछले दो साल से प्रक्रिया चल रही है। इस आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर डेढ़ साल पहले तत्कालीन प्राचार्य ने फाइल भी चलाई थी। टेंडर भी हुए लेकिन अभी तक आउटसोर्सिंग भर्ती की तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीमित स्टाफ में मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं के अक्सर प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। अधिकारी भी इस कमी को स्वीकार करते हैं।

---



सीएमओ से स्टाफ की मांग की गई है। यदि कर्मियों की उपलब्धता हो जाएगी तो जल्द नई बिल्डिंग में वार्ड की शिफ्टिंग कराते हुए महिला अस्पताल में मरम्मत कार्य को शुरू कराया जाएगा।-डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed