फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shehnai will echo in Triranga Maidan today

Auraiya News: आज तिरंगा मैदान में गूंजेगी शहनाई

Mon, 20 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will echo in Triranga Maidan today
तिरंगा मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते डीएम व एडीएम। - फोटो : शादी के लिए गहनों की खरीदारी करता परिवार।
औरैया। ककोर मुख्यालय के तिरंगा मैदान पर आज मंगलवार को शहनाई बजेगी। इस दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 219 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लेंगे। साथ ही चार जोड़ों को मौलाना निकाह भी कबूल कराएंगे।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी इन जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। गिफ्ट देते हुए जोड़ों को विदाई कराई जाएगी। देर शाम तक तिरंगा मैदान में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को 223 पंजीकृत जोड़ों की शादी होगी। इसमें चार जोड़े मुस्लिम शामिल हैं। उनके लिए अलग से निकाह की व्यवस्था की गई है। वहीं 219 जोड़ों को पुरोहित वैदिक मंत्रों के साथ शादी के सात फेरे दिलवाएंगे। सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed