फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shatabdi Express's engine stirred to see smoke in auraiya

औरैयाः शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में धुंआ उठते देख मचा हड़कंप

Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express's engine stirred to see smoke in auraiya
औरैया। दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक से धुआं उठने से हड़कंप मच गया। अछल्दा स्टेशन से गुजरते समय रात लगभग 8:20 बजे पोटर की नजर पड़ने पर उसने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इस पर तत्काल शताब्दी ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोका गया। जांच पड़ताल के बाद स्थिति सही होने पर ट्रेन को आधा घंटे के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही अछल्दा स्टेशन से गुजरी तभी स्टेशन पर खड़े पोटर की ट्रेन के इंजन से निकल रहे धुएं पर नजर पड़ी। जिस पर पोटर ने दौड़कर स्टेशन अधीक्षक राजीव राय शुक्ला को इसकी जानकारी दी। ट्रेन के इंजन से धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल शताब्दी ट्रेन के ड्राइवर से संपर्क किया और ट्रेन के इंजन से निकल रहे धुएं की जानकारी देते हुए तत्काल ट्रेन को रोकने को कहा।
विज्ञापन

इस पर ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को अछल्दा स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो पर रोक दिया। अचानक से ट्रेन रुकते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंजीनियरों की टीम ने शताब्दी के इंजन पर पहुंचकर उसकी जांच-पड़ताल की तथा मिली खामियों को दूर किया। इसके चलते लगभग आधा घंटे तक शताब्दी ट्रेन अछल्दा स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में ट्रेन को 8 बजकर 50 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। शताब्दी ट्रेन के स्टेशन पर खड़े होने के चलते अछल्दा-बिधूना मार्ग स्थित क्रासिंग बंद कर दी गई थी। ट्रेन रवाना होने के बाद न खोले जाने के चलते क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed