फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven samples of fertilizer were taken during the raid, action was taken against two

Auraiya News: छापे में खाद के सात नमूने लिए, दो पर कार्रवाई

Thu, 17 Jul 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 17 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Seven samples of fertilizer were taken during the raid, action was taken against two
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर तहसीलवार गठित टीमों ने खाद की दुकानों पर छापे डाले। इसमें सात नमूने लिए गए, वहीं दो दुकानों पर खामी मिलने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

तहसील औरैया में तहसीलदार सदर एवं जिला कृषि अधिकारी, तहसील अजीतमल में एसडीएम अजीतमल एवं एडीएम एवं तहसील बिधूना में एसडीएम एवं भूमि संरक्षण अधिकारी औरैया की टीमों ने 15 दुकानों का निरीक्षण किया। टीमों ने उर्वरक के सात नमूने लिए, जिन्हें जांच लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि निरीक्षण में अरुण कुमार, विजय कुमार राहतपुर द्वारा उर्वरक का वितरण मनमाने तरीके से किया गया मिला। वितरण रजिस्टर एवं पॉस मशीन में कृषकों के नाम एवं उर्वरक की मात्रा में अंतर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसी प्रकार विशेष ट्रेडर्स औरैया द्वारा कीटनाशक बिक्री करने पर कृषकों को कैश रसीद उपलब्ध न कराने के कारण इनका कीटनाशी लाइसेंस निलंबित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed