फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven lakh rupees stolen by breaking the locks of a retired soldier's house

Auraiya News: रिटायर्ड फौजी के घर के ताले तोड़ सात लाख की चोरी

Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees stolen by breaking the locks of a retired soldier's house
बिखरे सामान को दिखाते हुए घटना की जानकारी देते रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार। - फोटो : बिखरे सामान को दिखाते हुए घटना की जानकारी देते रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार।
अजीतमल। कस्बा बाबरपुर के विद्यानगर मोहल्ले में चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी सहित दो घरों के ताले तोड़े। चोरों ने फौजी के घर से सात लाख के जेवर और नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

फौजी परिवार समेत भाई की ससुराल गए थे। बुधवार सुबह जब घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दो चोर फुटेज में देखे गए हैं।
विज्ञापन

गांव जगन्नाथपुर निवासी राकेश कुमार राठौर बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में अपनी पत्नी प्रमीला के साथ रहते हैं। वह आर्मी से सेवानिवृत हैं। बच्चे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह घर में ताला लगाकर निकले थे। वे पत्नी के साथ अपने भाई की ससुराल औरैया के निगड़ा गांव में साले की पुत्री के शादी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। तो उन्हें मोबाइल से सूचना दी। मौके पर आकर घर में कमरों के दरवाजे के ताले टूटे मिले। घर में रखी ट्रॉली बैग में सारा सामान भरकर चोर भाग गए। राकेश ने बताया कि चार अंगूठी, एक नेकलेस, एक हार, दो चेन, दो पायल, बच्चों के जेवरात और कपड़े समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोर समेट ले गए हैं।
वहीं पड़ोस में रहने वाले रामकुमार के घर के मुख्य दरवाजे के ताले भी टूटे मिले। वह भी परिजनों के साथ किसी समारोह में गए हुए। वापस आने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई।
उधर, सीसीटीवी में दो लोग 3ः05 बजे लाल कलर के ट्रॉली बैग को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। यह बैग फौजी के घर से चोरी हुआ है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जिसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई है।

चोरों ने एक घर के दरवाजे बाहर से बंद किए, छोड़ गए साइकिल
रात में वारदात के समय चोरों ने राकेश के घर के सामने रह रहे रामसेवक के घर के दरवाजे बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिए थे, ताकि घर से कोई भी निकल न सके। सुबह रामसेवक ने पड़ोसियों को फोन पर जानकारी देकर कुंडी खुलवाई।

वहीं घर के बाहर एक साइकिल भी पड़ी मिली। अनुमान है कि चोर किसी अन्य घर से चोरी कर साइकिल छोड़ कर चले गए। वहीं घर के अंदर गोबर के निशान देख अनुमान है कि चोर पीछे पड़े कूड़े के ढेर की तरफ से आए होंगे। वहीं, घटना के बाद उसी रास्ते से चले गए। आरोपियों के जूते चप्पल में लगे गोबर से घर की फर्श पर निशान भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed