फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Set a target of kharif crops

खरीफ सीजन की फसलों का लक्ष्य तय

Tue, 31 May 2016 12:23 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 31 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Set a target of kharif crops
कोठी थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव के पास मचपुरा माइनर कटने से डूबी फसल। - फोटो : अमर उजाला
रबी सीजन की समाप्ति के बाद शासन की ओर से खरीफ सीजन की फसलें को लेकर गाइड लाइन जारी की दी गई है। इस क्रम में खरीफ सीजन की फसलाें को लेकर बुआई के लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है।  एरिया निर्धारित कर दिया गया है। पिछले सत्र की तुलना में शासन से इस बार जिले को 2643 हेक्टेयर अधिक एरिया में फसलों का बुआई कराने का लक्ष्य सौंपा गया है। खरीफ सीजन 2016-17 का लक्ष्य प्राप्त होने जाने के बाद कृषि विभाग की ओर से तैयारियों के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


साल 2016-17 के खरीफ सीजन में शासन की ओर से लक्ष्य में वृद्धि के साथ ही जिले का उत्पादन व उत्पादकता का औसत भी बढ़ाया गया है। खरीफ सीजन साल 2015-16 में शासन की ओर से जहां जिले की 95311 हेक्टेयर पर भूमि पर धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग, मूंगफली व तिल फसलों का आच्छादन लक्ष्य सौंपा गया था। वहीं इस बार 97954 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों का उत्पादन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले सत्र की तुलना में 2643 हेक्टेयर एरिया अधिक है। उत्पादन के बात करें तो पिछले साल 2015-16 में खरीफ सीजन की उक्त फसलों के एरिया ं बुआई के सापेक्ष 242.040 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, वहीं आने वाले खरीफ सीजन में जिले को 291 मीट्रिक टन का उत्पादन लक्ष्य तो प्रति हेक्टेयर 73.07 औसत उत्पादकता तय की गई है।
विज्ञापन


खरीफ सत्र 2016-17 के लिए शासन से निर्धारित लक्ष्य प्राप्त हो गया है। इस बार अच्छे मानसून की संभावना को देखते हुए बुआई लक्ष्य में वृद्धि हुई है। खरीफ सीजन के शुरुआत के पहले की तैयारियां शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                डा. बनारसी यादव
                    डीडी कृषि
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed