फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seminar will take part in several tanks

सेमीनार में भाग लेंगे कई चिंतक

Fri, 27 Mar 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 27 Mar 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seminar will take part in several tanks

उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के सौजन्य से भूमंडीकरण का दौर और समाजवाद विषयक दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में 28 मार्च से प्रारंभ होगा। इसमें कई समाजवादी चिंतक हिस्सा लेंगे। सेमीनार को स्तरीय बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

विज्ञापन



 
महाविद्यालय प्राचार्य डा. डीपी सिंह, समन्वयक आलोक कुमार यादव ने वार्ता में बताया कि समाजवादी योद्धाओं ने भारतीय समाजवाद को रूपांतरण की एक ऐसी समग्र एवं सर्वांगीण योजना के रूप में प्रस्तुत किया, जहां समाज में समानता, स्वतंत्रता, व्यक्तित्व विकास के अवसर एवं रूढ़ियों से मुक्ति, राजनीतिक एवं आर्थिक समानता के अवसर प्राप्त हों।
विज्ञापन



संगोष्ठी का उद्देश्य समाजवादी विचारों की महत्ता एवं प्रासंगिकता के बारे में लोगों को अवगत कराना है।


 
संगोष्ठी के उप विषय समाजवाद की आधुनिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता, समाजवादी दर्शन भारतीय संदर्भ में, डा. राममनोहर लोहिया का समाजवाद, आचार्य नरेंद्र देव का समाजवादी चिंतन, गांधीजी के चिंतन में समाजवाद, समाजवादी चिंतन एवं हिंदी साहित्य, राष्ट्रीयता और समाजवाद, आधुनिक शिक्षा पर समाजवाद का प्रभाव आदि रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि दो दिवसीय सेमीनार में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री चौ.रामबाबू यादव, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, कन्नौज के साहित्यकार डा. जीवन शुक्ला, जनता महाविद्यालय अजीतमल के डा. अर्जुन सिंह सेंगर, अकबरपुर महाविद्यालय के डा. प्रदीप दीक्षित समेत कई विद्धान अपने विचार व्यक्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed