{"_id":"5ee4fdbc8ebc3e42e917671a","slug":"self-help-groups-will-create-children-s-uniforms-auraiya-news-knp5653554194","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ड्रेस
विज्ञापन
प्रशासन ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की यूनिफार्म तैयार करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
डीएम ने औरैया और अजीतमल ब्लॉक के करीब एक लाख दस हजार बच्चों की यूनिफार्म स्वयं सहायता समूहों से तैयार करवाने के निर्देश राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण उपायुक्त को दिए हैं।
सत्र 2020-21 में लॉकडाउन से स्कूल चलो अभियान प्रभावित रहा। वर्ष 2019-20 की छात्र संख्या के मुताबिक एक लाख दस हजार चार सौ छब्बीस छात्र-छात्राओं की दो-दो यूनिफार्म तैयार होनी हैं।
औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक में से डीएम ने औरैया और अजीतमल ब्लॉक में संचालित परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म तैयार करने का जिम्मा समूहों को सौंपा है।
विज्ञापन
इसके लिए डीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में सीडीओ ब्रज किशोर पाठक, बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उपायुक्त स्वत: रोजगार करुणापति मिश्रा समेत आठ को लोगों को सदस्य बनाया गया है।
बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले चरण में अजीतमल व औरैया ब्लॉक के एक लाख 20 हजार बच्चों की यूनिफार्म तैयार होंगी।