{"_id":"6816622aeac9e9721508bdfd","slug":"selected-winners-of-vigyan-manthan-honoured-auraiya-news-c-211-1-aur1006-125380-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन में चयनित विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन में चयनित विजेता सम्मानित
Sun, 04 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 04 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता में राज्य और जिला स्तर पर चयनित व विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भारती इटावा विभाग, ब्रह्मावर्त प्रांत कानपुर व गेल डीएवी पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि प्रतियोगिता में तीन छात्रों ने राज्य व जिला स्तर पर टॉप किया था। कक्षा 6 के प्रांजल गुप्ता, कक्षा 8 के हर्षदीप सिंह और कक्षा 10 की जेहरा मज़हर शामिल रहे।
इनके अलावा अन्य विजेताओं में कक्षा 7 के युवराज, कक्षा 9 के दृष्टि नंदन फुकन व कक्षा 10 के दिव्यम, आरुषि गुप्ता व कुशाग्र अग्रवाल शामिल रहे। प्राचार्या दीपा शरण ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज परीक्षा है, जो विज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले कक्षा छह से 11 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
यह एक ऑनलाइन, एप आधारित परीक्षा है। इस प्रतियोगिता का मकसद छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और उन्हें विज्ञान के विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में गेल डीएवी की विज्ञान शिक्षिका रेनू द्विवेदी को विद्यार्थी विज्ञान मंथन में दिए गए योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विज्ञान भारती इटावा विभाग के सचिव कुलदीप अवस्थी, कन्वीनर अत्री दीक्षित, साइंस मोटीवेटर डॉ. अत्री गुप्ता व अजीत प्रताप अग्निहोत्री उपस्थित थे।