फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Without divorce, wife did second marriage

बिना तलाक दिए पत्नी ने कर ली दूसरी शादी

Mon, 12 Feb 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 12 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Without divorce, wife did second marriage
शिकायत करने जाता पीड़ित। - फोटो : amarujala

ककोर(औरैया)। घर से बाहर जाकर नौकरी कर रहा एक व्यक्ति तीन महीने बाद जब लौट कर आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी। अब न तो उसकी पत्नी उसे घर में घुसने दे रही है और न ही उसके साथ रहना चाहती है। उसने कोशिश की तो वह गड़ासा लेकर मारने दौड़ पड़ी। परेशान पति ने न्याय के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

विज्ञापन


औरैया के ककोर निवासी राजकुमार (47)  ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह तीन माह से दिल्ली में प्राइवेट स्कूल में गार्ड था। छुट्टी पर वह घर आया था। घर में उसकी पत्नी एक लड़का व लड़की रहते हैं। उसने अपनी पत्नी को तलाक भी नहीं दिया। जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन


उसने जब घुसना चाहा तो वह उसे गड़ासा लेकर मारने दौड़ पड़ी। उसकी पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया और दूसरे गांव के एक व्यक्ति से कोर्ट मैरिज कर ली है। उसकी पत्नी अब उसे मरवाना चाहती है। पत्नी से परेशान पति ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने थाने में भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed