फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM inspected seven ponds to oversee the removal of encroachments.

Auraiya News: अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम ने सात तालाबों का लिया जायजा

Thu, 24 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected seven ponds to oversee the removal of encroachments.
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र के तालाबों का बृहस्पतिवार को एसडीएम (आईएएस) विनोद कुमार मीणा ने तहसीलदार अविनाश कुमार व नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार के साथ कस्बे के सात तालाबों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तालाबों की स्थिति, अतिक्रमण और साफ-सफाई की हकीकत देखी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान तालाबों में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को आजादनगर, सूर्यनगर, आंबेडकर नगर, राजीव नगर सहित अन्य क्षेत्रों तालाबों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने तालाब की भूमि पर स्थायी अतिक्रमण करने वाले लोगों से स्वयं अपने कब्जे हटाने को कहा। प्रशासन की ओर से पहले अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि स्थायी अतिक्रमण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से तालाबों पर बनाए गए पार्क एवं अन्य निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया है। कुछ कब्जाधारियों की ओर से न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं, जो विचाराधीन हैं। न्यायालय के निर्णय के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। -विनोद कुमार मीणा, एसडीएम अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed