फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM,impeciton,auraiya,panchyat chunav,voter list

मतपत्रों के बंडल बनाने का कार्य हुआ पूरा, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 23 Apr 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
SDM,impeciton,auraiya,panchyat chunav,voter list
फोटो23एयूआरपी 22- ब्लाक में मतपत्रों के बंडल बनाने के कार्य का निरीक्षण करतीं एसडीएम विजेता साथ में - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। पंचायत चुनाव की तैयारियों का एसडीएम ने तहसीलदार के साथ जायजा लिया। उन्होंने मतपत्रों के तैयार किए जा रहे बंडलों के संबंध में कर्मचारियों से जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम विजेता ने चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ट्रेनिंग पर आईं नवागंतुक एसडीएम लवजीत कौर, तहसीलदार संध्या शर्मा के साथ ब्लाक अजीतमल पहुंच कर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतपत्रों के बनाए जा रहे बंडलों के कार्य की प्रगति देखी। आरओ राकेश कुमार से जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद जनता महाविद्यालय अजीतमल में मतगणना केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम की खिड़की, दरवाजे बंद करवाकर सील कराया। केंद्र पर चल रहे बैरीकेडिंग का कार्य भी देखा। एसडीएम ने ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजेता ने बताया कि ब्लाक में चल रहे मतपत्रों के बंडल बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। शाम तक पीठासीन अधिकारी का बस्ता तैयार कर लिया जाएगा। स्ट्रांग रूम को चारों तरफ से सील करवा दिया गया है। मतपेटियां रखने के लिये जमीन पर नंबरिंग करवाई गई है। बूथ पर पार्टी रवाना करने के लिये पूरी तैयारियां की जा रहीं हैं। इस अवसर पर आरओ राकेश कुमार, बीडीओ अश्वनी सोनकर, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed