फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM blow tore the complaint alleges

एसडीएम पर शिकायत फाड़कर भगाने का आरोप

Wed, 20 Jul 2016 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Wed, 20 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
SDM blow tore the complaint alleges
सदर तहसील दिवस में शिकायत करने गए अधेड़ ने एसडीएम पर शिकायत फाड़कर तहसील दिवस से भगाने का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला
 सदर तहसील दिवस में शिकायत करने गए अधेड़ ने एसडीएम पर शिकायत फाड़कर तहसील दिवस से भगाने का आरोप लगाया है। अधेड़ के मुताबिक उसने शिकायत तहसील दिवस के शिकायती रजिस्टर पर दर्ज कराकर मोहर लगवा दी थी। शिकायती पत्र से मोहर  वाला हिस्सा फाड़ लिया गया।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर के मजरा धरौरा निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि एनच-टू पर सिक्सलेन निर्माण के लिए उसकी जमीन अधिग्रहीत की गई। उसे उचित दर से मुआवजा नहीं दिया गया। आरटीआई से मांगी सूचना में स्वीकृत रेट अलग दिखाया गया है। उसे कम रेट का मुआवजा मिला। सुभाष चंद्र ने बताया कि वह उचित  मुआवजा की मांग को लेकर तहसील दिवस में गया था। उसने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


शिकायती नंबर लेकर वह एसडीएम के सामने पेश हुआ। उन्हें  मामला बताया। इसके बाद एसडीएम ने शिकायती पत्र में जांच के निर्देश भी लिखे। उसके चलने पर एसडीएम ने उसे रुकवा लिया। उन्हाेंने कहा कि सिक्सलेन की शिकायत करने के लिए यहां क्यों चले आते हो। सुभाष चंद्र का आरोप है कि एसडीएम ने उसका शिकायती पत्र छीन लिया। इसके बाद तहसील दिवस की मोहर लगा हिस्सा फाड़ दिया। अपने लिखे निर्देश को भी काट दिया। एसडीएम ने उसे  तहसील दिवस से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैंने शिकायतकर्ता को समझाया था कि डीएम के पास शिकायत लेकर जाओ। एडीएम जमीन के मुआवजे का प्रभार देखते हैं। वह ही समस्या का निस्तारण करेंगे। शिकायतकर्ता को भगाया नहीं। मेरा समझाना शायद बुरा लग गया हो।

                                         राजेंद्र, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed