फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sculptures from the temple jewelery , dedication and hours theft

मंदिर से मूर्तियों के आभूषण, चढ़ावा व घंटे चोरी

Sun, 15 Feb 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 15 Feb 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sculptures from the temple jewelery , dedication and hours theft

ककोर मार्ग स्थित संकट मोचनधाम से अज्ञात चोरों ने 13-14 फरवरी की रात जंजीर में ताला बंद लटके चार घंटे व दानपात्रों की नकदी सहित मूर्तियों के आभूषण चुरा लिए। मंदिर कमेटी मंत्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार-शनिवार रात कसबा स्थित संकट मोचन धाम से अज्ञात चोरों ने मां दुर्गा व शिवजी के मंदिर में लटके 90 किलो वजनी चार घंटे चोरी कर लिए। यही नहीं चोराें ने दुर्गा जी की मूर्ति से बेंदी, नथुनी, गले का हार व बाला आदि आभूषण उड़ा दिए। इसके अलावा मंदिर में रखे दानपात्र में भरी नकदी पार कर दी।
विज्ञापन


सुबह श्रद्धालुओं ने जब मंदिर में बिखरा सामान देखा तो इसकी जानकारी कमेटी के मंत्री को दी। मंदिर कमेटी मंत्री दयानारायण मिश्रा ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोराें की खोजबीन शुुरू कर दी है। वहीं मंत्री दयानारायण मिश्रा ने बताया कि चोर मंदिर से करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed