{"_id":"1fdc685600cbae5805fb1556420ed6c0","slug":"scope-of-public-officials-told-w-shore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने अफसरों को घेरा, सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ने अफसरों को घेरा, सुनाई खरी-खोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को हटाने निकली नगर पालिका परिषद की टीम को शुक्रवार को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। बिना सूचना दिए अभियान चलाए जाने से नाराज आम लोगों ने टीम को घेर लिया। बाद में पुलिस के आने पर पालिकाकर्मी सुरक्षित बच सके।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम अचानक नगर पालिका परिषद का महाबली अतिक्रमण ढहाने निकला। इस दौरान ईओ रमेश चंद्र शर्मा व एसआई ओमकार भी टीम के साथ चल रहे थे। कानपुर रोड से अभियान की जैसे ही पालिका कर्मियों ने शुुरुआत की। तो लोग भड़क उठे।
विज्ञापन
लोगाें का कहना था कि अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले पालिका की ओर से न तो मुनादी कराई गई और न ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए। पालिका की मनमानी से भड़के लोगों ने अतिक्रमण ढहाने आए अधिशाषी अधिकारी व एसआई को घेरकर जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
लोगों का विरोध इस कदर उग्र था कि पालिका कर्मियों को बचने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इस्पेक्टर विक्रमाजीत सिंह ने उग्र लोगों को समझा बुझाकर पालिका कर्मियों को सुरक्षित निकाला। पालिका के इस अचानक अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश बना रहा।
डीएम के आदेश पर शुरू किया अभियान- पालिका द्वारा अचानक चलाए गए अभियान की हिमायत में अधिशाषी अधिकारी श्री शर्मा का कहना था कि उक्त अभियान डीएम के आदेश पर चलाया जा रहा है। बिना मुनादी व अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के सवाल पर वह भी बगलें झांकते दिखाई दिया।