{"_id":"67142e779bd33fa2b40b6114","slug":"scooty-youth-dies-after-hitting-divider-two-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117874-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डिवाइडर से टकराई स्कूटी युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डिवाइडर से टकराई स्कूटी युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित करमपुर के समीप शनिवार की सुबह एक स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। एक युवक की मौत हो गई, दो युवकों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी सत्यम सचान (22) अपने साथी गोलू एवं उपेंद्र के साथ स्कूटी से वृंदावन गए थे। शुक्रवार की देर रात वह स्कूटी से ही घर लौट रहे थे। शनिवार की सुबह चार बजे सदर कोतवाली के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित करमपुर के समीप स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।
स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोलू और उपेंद्र की गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूटी चलाने वाले युवक को झपकी आने के कारण वह डिवाइडर से टकराई है। जिस कारण हादसा हुआ।