फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scissors lodged in seven-year-old girl's nose

Auraiya News: सात साल की बच्ची की नाक में घुसी कैंची

Wed, 22 Jul 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Scissors lodged in seven-year-old girl's nose
फोटो-31-ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की टीम। स्रोत:डॉक्टर
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी के जरिए सात वर्षीय बालिका की जान बचाई। खेलते समय गलती से बच्ची ने अपनी नाक में कैंची घुसा ली थी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर सर्जरी के जरिए नाक से कैंची निकाली गई।
विज्ञापन

सरैया गांव निवासी प्रशांत की सात वर्षीय पुत्री दिव्यांशी ने मंगलवार को घर में खेल-खेल में उसने अपनी नाक में कैंची घुसा ली। इससे नाक से तेजी से खून बहने लगा। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उसे चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बच्ची का परीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. अमित कुमार और उनकी टीम ने बेहोशी की दवा देकर बच्ची की नाक में फंसी कैंची को सर्जरी कर बाहर निकाला। ऑपरेशन के दौरान हुए रक्तस्राव को भी डॉक्टरों ने नियंत्रित कर लिया। हालत में सुधार होने पर परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया। इस सर्जरी को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह व सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ईएनटी विभाग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed