{"_id":"59fb56124f1c1bcd538bab27","slug":"science-awareness-rally-outscience-awareness-rally-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान जागरूकता रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालते छात्र छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन के जन्म सप्ताह व विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सहायल में हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्र छात्राओं पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि सहायल थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बच्चों को पूरे मन से पढ़ाई कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को प्रेरित किया। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम के तहत सुबह रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली में श्यामसखी इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानधमन, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज सहायल के लगभग 450 बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां हुई साइंस क्विज प्रतियोगिता में श्याम सखी इंटर कालेज सहायल की छात्रा नेहा कुशवाहा ने प्रथम स्थान, सौम्या ने द्वितीय स्थान, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज सहायल की रिजवाना बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वैज्ञानिकों के जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में श्याम सखी इंटर कॉलेज सहायल की रश्मी यादव ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानधमन के अमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रदर्शनी में मानधमन के आदित्य कुमार ने प्रथम, सहायल की मुस्कान ने द्वितीय एवं दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंसटून (चित्रकला) में सहायल की रुपाली बाथम ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय, मानधमन अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
स्लोगन प्रतियोगिता में सहायल के मनीष कुमार ने प्रथम, मानधमन के आदित्य कुमार ने द्वितीय, सहायल के अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक मनीष कुमार ने बच्चों को भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा की गई खोजों के बारे में विस्तार से बताया। प्रमोद कुमार, मोहित सिंह, ब्रजेंद्र कुमार, कमल किशोर, उपेंद्र शाक्य, सुमित नारायण, राज नारायण, जबर सिंह आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने में योगदान किया। संकुल प्रभारी राजेश कुमार, पूर्व शिक्षक वीरेंद्र यादव, राम मोहन आदि मौजूद रहे।