फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Schools will get funds to buy sports equipment

Auraiya News: खेल सामग्री खरीदने को विद्यालयों को मिलेगी धनराशि

Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
Schools will get funds to buy sports equipment
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद की सामग्री खरीदी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार रुपये, उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय को दस हजार रुपये की दर से धनराशि जिले को उपलब्ध कराई गई है। इससे बच्चों के जरूरत के हिसाब से खेलकूद का सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

जिले 1265 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। इसके तहत बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने को निर्देश दिया जा रहा है। वहीं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी नजर है। इसी क्रम में शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेलकूद सामग्री के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार जबकि उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को दस-दस हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेंगी। बच्चे खेलकूद के साथ पढ़ने में भी पारंगत होंगे। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए जारी धनराशि से प्राथमिक स्कूलों को 11 तरह के जबकि जूनियर स्तर पर 16 प्रकार की खेल सामग्री खरीदी जाएगी। निर्देश दिया गया है कि खेल सामग्री की उपलब्धता के बाद स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से खेलकूद की गतिविधियां करवाई जाएं। यहां पढ़ने वाले बच्चों को पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, बालीवॉल व हैंडबॉल के साथ ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

--------
प्रधानाध्यापक होंगे समिति के अध्यक्ष
खेल सामग्री क्रय करने में समिति का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यक्ष होंगे। खेलकूद प्रभारी शिक्षक सदस्य, अलग-अलग विषय के शिक्षक (उपलब्धता के अनुसार एक महिला शिक्षक) और नामित छात्र स्पोर्ट्स मॉनिटर इसमें सदस्य होंगे। - बीएसए, अनिल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed