{"_id":"6a4e97e671db947fb90b7a03","slug":"schools-turned-into-ponds-during-the-first-rain-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147815-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहली बारिश में विद्यालय बने तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहली बारिश में विद्यालय बने तालाब
Thu, 09 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो -9- विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी। स्रोत:शिक्षक
अजीतमल। विकासखंड क्षेत्र में बुधवार रात और सुबह हुई बारिश के बाद क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालय जलभराव की चपेट में आ गए। इससे विद्यालय परिसर तालाब जैसे नजर आने लगे।
प्राथमिक विद्यालय आलमगीरपुर, रायपुर, अमावता व मोहिद्दीनपुर सहित कई स्कूलों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो गया।
हालात यह रहे कि छोटे-छोटे बच्चों को पानी में घुसकर विद्यालय पहुंचना पड़ा, इससे उन्हें काफी असुविधा और जोखिम का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों व अभिभावकों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालयों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा मिल सके।