फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Schools found closed during SIR campaign, B.E.A.O. missingSchools found closed during SIR campaign, B.E.A.O. missing

Auraiya News: एसआईआर अभियान में बंद मिले स्कूल, बीलएओ नदारद

Mon, 19 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Schools found closed during SIR campaign, B.E.A.O. missingSchools found closed during SIR campaign, B.E.A.O. missing
बिधूना। जिले भर में रविवार को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया गया था। इस विशेष अभियान के दौरान कई विद्यालय बंद पाए गए और बीलएओ भी नहीं मिले। मामले में बीएसए को विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। बीएसए ने विशेष अभियान वाले बूथों पर स्थित विद्यालयों को खोले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा था।
विज्ञापन

इसके बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी अल्केश कुमार सकलेचा के निरीक्षण में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बरुआ (बूथ संख्या 310) बंद पाया गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बराहार के बूथ संख्या 311 व 312 पर तैनात अध्यापक अमित कुमार अनुपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय सोहनी भी निरीक्षण के समय बंद था, और वहां के अनुदेशक विकास व प्रवीण, शिक्षामित्र कमलेश कुमारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रदीप सिंह भी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय लुधपुरा (बूथ संख्या 132) पर सहायक अध्यापिका आरती नरवरिया, निरूपा देवी और शिक्षा मित्र अनीता कुमारी गुप्ता अनुपस्थित पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय सराय प्रथम (बूथ संख्या 131) भी बंद मिला।
निरीक्षण में सामने आई लापरवाही के संबंध में संबंधित शिक्षकों व कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।



तीन बीएलओ को नोटिस

रविवार को एसआईआर को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बीएलओ के नदारद रहने का मामला भाग्यनगर में भी सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय फक्कड़पुर के प्रधानाध्यापक मोदप्रकाश, सहायक अध्यापक सुषमा वर्मा और शिक्षामित्र सुनीता अनुपस्थित मिलीं। तीनों को खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed