{"_id":"645a9e46aeae5844de0f3c64","slug":"school-found-running-in-basement-without-recognition-action-will-be-taken-auraiya-news-c-12-1-224964-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिना मान्यता तलघर में चलता मिला विद्यालय, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिना मान्यता तलघर में चलता मिला विद्यालय, होगी कार्रवाई
Wed, 10 May 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति जांचने निकले बीएसए को सहार के इगुर्रा गपचरियापुर के तलघर में एक विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होता मिला। चारों तरफ से बंद कमरे में करीब 65 बच्चे पढ़ते मिले। बीएसए ने सभी बच्चों को घर भेज संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही जवाब न आने पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बात कही है।
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह सवा आठ बजे वह सहार ब्लॉक के अरयारी स्कूल का निरीक्षण किया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक संतोष सिगोलिया मौजूद मिले। बच्चों की संख्या कम मिली और एक कमरे में बैठे मिले। इस पर हिदायत दी गई है। इसके बाद वह गपचरियापुर स्कूल पहुंचे। यहां पर भी बच्चों की संख्या कम मिलने व अध्यापकों के समय से न आने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी। साथ ही एमडीएम के बारे में जानकारी की। बीएसए ने शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाए रखने व समय से शिक्षको के स्कूल आने के निर्देश दिए।
बीएसए ने बताया कि दोनों स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद वह निकले तो औरैया- कन्नौज मार्ग पर इगुर्रा गपचरियापुर में एक मकान के तलघर में ओम सरस्वती स्कूल के नाम से विद्यालय चलता मिला। स्कूल पहुंचने पर करीब 65 बच्चे एक कमरे में बैठकर पढ़ते मिले। तल घर के चारों ओर हरे पर्दे लगे हुए थे। हवा आने का कोई संसाधन नहीं था। बताया कि बच्चे गर्मी से परेशान दिखे। इस पर वहां मौजूद संचालक अरुण कुमार से मान्यता से संबंध में जानकारी की गई तो कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
बताया कि सभी बच्चों को छुट्टी कराकर घर भेजा गया। इसके साथ ही स्कूल बंद करा दिया गया है। संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि मान्यता संबंधित प्रपत्र नहीं दिखाए तो रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बीएसए को पुर्वा बक्स में रामकिशोरी विद्या मंदिर में कक्षा पांच की मान्यता होने पर कक्षा आठ तक संचालन होता मिला। इस पर भी विद्यालय संचालक से जवाब तलब किया गया है।