फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School closes early, video goes viral

Auraiya News: समय से पहले बंद हुआ विद्यालय, वीडियो वायरल

Fri, 27 Feb 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
School closes early, video goes viral
फोटो-17-प्राथमिक विद्यालय में लटक रहा ताला।संवाद - फोटो : सांकेतिक
बेला। ग्राम पंचायत गैली के मजरा शिवरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ताला बंद मिला। स्कूल बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने जीपीएस कैमरे से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय अक्सर बंद रहता है। बच्चों की नियमित रूप से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गांव निवासी गोलू यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो गेट बंद मिला और उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। उनका कहना है कि सप्ताह में दो-तीन दिन ही विद्यालय खुलता है। शिक्षक आते हैं, उपस्थिति दर्ज करते हैं और बच्चों को छुट्टी बताकर चले जाते हैं। आरोप लगाया कि आए दिन बच्चों को बिना पढ़ाई कराए लौटा दिया जाता है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed