फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scammers made away with jewelery and cash worth Rs 17 lakh

Auraiya News: टप्पेबाजों ने पार किए 17 लाख के जेवर व नकदी

Fri, 02 Feb 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 02 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Scammers made away with jewelery and cash worth Rs 17 lakh
बिधूना। कस्बा के भर्थना रोड पर बाइक सवार तीन टप्पेबाज साधु के वेश में आए और महिला के साथ टप्पेबाजी की। टप्पेबाजों ने महिला को बहला फुसलाकर लगभग 17 लाख रुपये के जेवरात व दो लाख रुपये की नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

कस्बा की नवीन बस्ती पश्चिमी भर्थना रोड निवासी कुसमा देवी पत्नी सुरेश यादव ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5ः15 बजे वह अपने घर से सड़क पार करके दूसरे मकान के पास दूध लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन टप्पेबाज साधु वेश में आए और उन्हें रोक लिया। अपनी बातों में बहलार बाइक सवारों ने उसके गले से चेन व कान से कुंडल उतरवा लिए। यहां तक कि बातों-बातों में महिला से घर जाकर रखे धन को लाने के लिए तैयार कर लिया। जिस पर पीड़िता घर जाकर कमरे में रखे पुत्र वधू के जेवर के साथ में दो लाख की नकदी भी ले आई। बाइक सवार महिला से रुपये व जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने महिला को एक कागज में कुछ सामग्री देकर घर पहुंचकर खोलने को कहा। घर पहुंचकर जब महिला ने कागज को खोलकर देखा, तो उसमें पत्थर और लाल धागा निकला। जिसे देख पीड़िता को अपने साथ टप्पेबाजी होने की जानकारी हुई। पीड़िता ने तकरीबन 17 लाख के गहने पार होने की बात कही। सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल श्रीकेश भारती मौके पर पहुंचे। पीड़िता से पूछताछ की। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला के साथ बाइक सवार तीन लोगों ने टप्पेबाजी करते हुए जेवर व नकदी पार की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed