{"_id":"69a089e4e9cf772d01021ead","slug":"saw-development-work-in-padriya-interacted-with-villagers-in-chaupal-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140474-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पड़रिया में देखे विकास कार्य, चाैपाल में ग्रामीणों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पड़रिया में देखे विकास कार्य, चाैपाल में ग्रामीणों से किया संवाद
विज्ञापन
औरैया। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक (आरएच) पवन कुमार व सेक्शन ऑफिसर अनीता खाका ने ब्लॉक सदर की ग्राम पंचायत पड़रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्राम विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का मौके पर सत्यापन किया गया। उन्होंने सेंगुर नदी के जीर्णोद्धार की सराहना की। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जांच कर गांव में चाैपाल लगाई और लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया।
चौपाल में उन्होंने पेंशनधारियों से समय पर भुगतान की जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड धारकों से स्वास्थ्य सुविधाओं के उपयोग के बारे में पूछा तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से गैस कनेक्शन की उपलब्धता व उपयोग की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण का मुख्य आकर्षण मनरेगा के अंतर्गत कराए गए सेंगुर नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य रहा। नदी तट की सफाई, गहरीकरण, तटबंध सुदृढ़ीकरण एवं हरित पट्टी विकास देखकर निदेशक पवन कुमार ने इसे उत्कृष्ट पहल बताया।
इस कार्य के लिए निदेशक ने डीएम के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण से न केवल पर्यावरणीय संतुलन सुदृढ़ होगा, बल्कि भूजल स्तर में सुधार, कृषि उत्पादकता में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर डीडीओ सतीश कुमार पांडेय, बीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी, जिला उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्याम नारायण सिंह, शिखा चतुर्वेदी, इंद्रेश सिंह, विजय कुमार, प्रधान उपेंद्र कुमार व शिवराज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।