फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Satti pond will be rejuvenated with Rs 3 crore.

Auraiya News: तीन करोड़ रुपये से होगा सत्ती तालाब का कायाकल्प

Mon, 24 Nov 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Satti pond will be rejuvenated with Rs 3 crore.
औरैया। शहर के ऐतिहासिक सत्ती तालाब को नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद ने तालाब के सुंदरीकरण के लिए भेजा गया तीन करोड़ रुपये का शासन से स्वीकृत हो गया है। परियोजना के तहत तालाब को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए इसे शहर का आकर्षण केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सत्तेश्वर मंदिर के किनारे स्थित सत्ती तालाब धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह तालाब लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। नालों के पानी, गंदगी और अतिक्रमण के कारण तालाब की स्थिति लगातार खराब होती चली गई। कभी बड़ी संख्या में लोग यहां आते थे, लेकिन तालाब की बदहाली के कारण लोगों ने यहां आना बंद कर दिया। नगर पालिका परिषद ने पार्क व तालाबों के सौंदर्यीकरण की सुध ली है। एक ओर शहर में नया शहीद पार्क बनाया जाना है तो दूसरी तरफ सत्ती तालाब को भी संवारने की तैयारी कर ली गई है। तीन करोड़ की लागत ये यह कार्य होगा। पहले चरण में तालाब की सफाई का काम पूरा भी हो गया है। इस इसमें सुंदरीकरण का कार्य होगा। तालाब को आकर्षक बनाने के लिए तालाब के इर्द-गिर्द कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि लोग एक बार फिर इस तालाब की ओर रुख करें।
विज्ञापन


सत्ती तालाब के कायाकल्प की योजना के तहत तालाब की मजबूत तटबंदी राजस्थानी पत्थरों से की जाएगी। इसके अलावा चारों ओर वॉकवे, बैठने की व्यवस्था और ग्रीन जोन विकसित होगा। प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। तालाब की नियमित सफाई और जल संरक्षण के लिए नई ड्रेनेज व्यवस्था तैयार की जाएगी। परिसर में ओपन जिम, लैंडस्केपिंग और बच्चों के खेलने के लिए स्थान बनाए जाने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार योजना पूरी होने पर सत्ती तालाब को पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए पिकनिक स्पॉट और सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही इससे आसपास के क्षेत्रों की सुंदरता भी बढ़ेगी और शहर को एक नया आकर्षण मिलेगा।

वर्जन

सत्ती तालाब का संवारने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। पहले चरण में तालाब की सफाई का काम पूरा भी कर लिया गया है। इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब के पास कई सुविधाएं होंगी।
- अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed