{"_id":"664baa17d4c9eecefc0cab54","slug":"sarmedi-won-the-match-by-defeating-bijoda-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112407-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजौड़ा को हराकर सरमेड़ी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजौड़ा को हराकर सरमेड़ी ने जीता मैच
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र के गांव कछपुरा देवराव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पांचवे दिन मैच सरमेड़ी व बिजौड़ा टीम के बीच मैच शुरू हुआ। सरमेड़ी टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिजौड़ा की टीम को शिकस्त दी।
शाक्य क्रिकेट क्लब के द्वारा कछपुरा देवराव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को सरमेड़ी और बिजौड़ा टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस दौरान टॉस जीतकर सरमेड़ी की टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसमें टीम के खिलाड़ियों ने 10 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर में 85 रन बनाए।
सरमेड़ी की तरफ से पोलार्ड ने 23 रन व धर्मराज ने 17, रत्नेश ने चार, अभिषेक ने आठ, गुलशन ने 11 रन बनाकर 85 रन का स्कोर विपक्षी टीम को लक्ष्य दिया। दूसरी पारी खेलने मैदान में उतरी बिजौड़ा टीम ने विपक्षी गेंदबाजों का सामना करते हुए अनुराग ने 16, गोरेलाल ने 25, विकास ने 11, सौरभ ने 15 रन बनाकर 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर सिर्फ 75 रन ही बनाए।
विज्ञापन
इस मौके पर मनु, सुमित, नितिन आदि मौजूद रहे। मैच देखने के लिए कछपुरा व आस-पास गांव के खिलाड़ी मैदान में पहुंचे। वहीं सरमेड़ी के खिलाड़ी पोलार्ड कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।