{"_id":"9f2d6ddb4fbeb3e535d4a34e5e0d9427","slug":"sari-all-night-i-do-jagrata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारी- सारी रात मैं करूं जगराता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारी- सारी रात मैं करूं जगराता...
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाजार होमगंज में शनिवार रात्रि को गणपति बप्पा का भव्य दरबार सजाया गया और जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की झांकियां को दिखाया गया। कलाकारों ने गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
गणेश महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को गणपति बप्पा के नाम पर जगराता किया गया। दूरदराज से आए कलाकारों ने गणपति बप्पा के गीत प्रस्तुत कर श्रद्घालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरिया..., ए गणेश के बप्पा... आदि गीतों में श्रद्घालु झूमते नजर आए। संयोजक हरिश्चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि भगवान गणेश देवो के प्रथम देव हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने के लिए विभिन्न प्रकार की झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रामजी, भरत, मोहन, मुकेश, हनुमान कोकरे, अक्षय तिवारी, उमेश अवस्थी, श्याम जी शुक्ला आदि मौजूद रहे।