फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   samman,kisaan,card

सम्मान निधि पाने वाले नहीं पाएंगे भरण-पोषण भत्ता-

Tue, 18 Jan 2022 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
samman,kisaan,card
औरैया। जिन लोगों को किसान सम्मान निधि या ऐसा कोई अन्य लाभ मिल रहा है उन्हें ई-श्रम कार्ड बनवाने के बावजूद भरण पोषण भत्ता नहीं दिया जाएगा। विधवा, दिव्यांग पेंशन समेत किसी भी योजना का लाभ लेने वाले भी इससे वंचित रहेंगे। आधार संख्या के जरिये ऐसे लोगों को चिह्नित कर छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 5 लाख 76 हजार 265 से अधिक लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवाया है। चूंकि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों को 500 रुपये प्रति महीने देने की घोषणा हुई थी, इसलिए बीए, एमए और तकनीकी शिक्षा प्राप्त लोगों ने भी पंजीकरण करा लिया। इसके अलावा किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वालों ने भी पंजीकरण करा दिया है। दिव्यांग, विधवा पेंशन और सरकार की किसी भी योजना का लाभ पाने वालों को पोषण भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

भरण-पोषण भत्ता की घोषणा के बाद ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या लाखों में पहुंच गई। अगस्त 2021 तक पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 80 हजार ही थी। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लॉकडाउन के दौरान शासन ने आपदा राहत भत्ता दिया था। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को भरण-पोषण भत्ता नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों को आधार के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र का कोई भी श्रमिक आवेदन कर सकता है। आवेदक की उम्र 18 से 59 साल होनी चाहिए। पंजीकरण के लिए आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर आदि की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed