{"_id":"6195302667a8f907086335c5","slug":"samasya-civic-auraiya-auraiya-news-knp664425687","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं फरियाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को विकास भवन सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जिसमें 15 महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी के निराकरण के निर्देश दिए गए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला से कटारी पुरवा निवासी पूजा, दिबियापुर निवासी अंजलि, अजीतमल निवासी रागिनी, लालपुर निवासी पुष्पा, पढ़ीन दरवाजा निवासी मनोरमा वर्मा समेत 15 महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं अन्य मामलों से संबंधित प्रकरण आए। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि शासन महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी महिला के साथ छेड़खानी होती है तो दोषी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह के निर्देश दिए कि कन्याओं एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार कराएं। सभी कॉलेजों में 112 आपातकालीन सेवा का प्रचार कराया जाए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी आदि रहे।