फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   samaanit kiye samajsevi

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
samaanit kiye samajsevi
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल का पांचवां स्थापना दिवस रविवार को श्री पोरवाल धर्मशाला में मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच विभिन्न संगठनों के समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रयाग सिंह परिहार ने किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हैं। अपनों के लिए तो सभी जीते हैं, दूसरों के लिए जीना समाजसेवियों का काम है। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी विजय सिंह भारतीय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के.के. गुप्ता ने विचार रखे। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने साल 2019 का आय-व्यय प्रस्तुत किया। कुमारी आध्या मिश्रा व मंजरी शर्मा ने सरस्वती वंदना की। प्रांतीय योग प्रशिक्षक विशाल दुबे के नेतृत्व में क्षमा पोरवाल, निखिल दिवाकर, प्रिंस कुमार ने योग के अद्भुत नजारों का प्रदर्शन किया। आस्था यादव ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रसादम के डॉ. सक्षम सेंगर एडवोकेट, भारत प्रेरणा मंच के अविनाश अग्निहोत्री, अजय शुक्ला, मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान के शिवम विश्नोई, आनंद फाउंडेशन के अर्पित दुबे, आनंद पोरवाल, पतंजलि योग के विशाल दुबे आदि लोगों का माल्यार्पण कर यमुनोत्री सम्मान से नवाजा गया। समारोह में वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ एक्सीलेंट अवार्ड अभिषेक गोयल व गोपाल गुप्ता को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संस्थापक ने संगठन की प्रस्तावित आगामी योजनाओं के अंतर्गत यमुना तट पर विद्युत शवदाह गृह की स्थापना, यमुना पुल पर जाली, विश्रांत का जीर्णोद्धार, यमराज जी के मंदिर की स्थापना, स्नान चबूतरा, पुलिया व नाली निर्माण व यमुना तट के सुंदरीकरण आदि की घोषणा की।

कार्यक्रम में विजय सिंह भारतीय, सभासद छैया त्रिपाठी, मीरा गुप्ता, सुनीता गहोई, डॉ. एसएसएस, कपिल गुप्ता, आनंद गुप्ता (डाबर), सभासद पंकज मिश्रा, अनुराग गुप्ता, रानू पोरवाल, डॉ. गोविंद द्विवेदी, जूनियर शाखा अनमोल अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अर्पित गुप्ता, रजत पुरवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीके शुक्ला, संचालन अजय शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed