{"_id":"58275bd74f1c1b4709b37645","slug":"salt-shorting-rumer-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक कमी की अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक कमी की अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
नमक की दुकान के बाहर जमा भारी भीड़ को नियंत्रित करते इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक की कमी की अफवाह का मामला संज्ञान में आते ही डीएम ने मातहतों को अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में नमक की किसी भी स्तर पर कमी नहीं है। कुछ अराजकतत्वों की ओर से इस तरह की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का काम किया गया है। कहा कि नमक की कमी की अफवाह फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा।
शुक्रवार को जिले में नमक की कमी की अफवाह ने नमक विक्रेताओं को परेशानी में डाल दिया। जगह-जगह नमक विक्रेताओं की दुकानों पर अराजकतत्वों ने पहुंचकर नमक की बोरियों की लूटमार की। शहर में दिबियापुर बस स्टैंड के पास इसकी बानगी देखने को मिली। नमक कारोबारी गरुण विश्नोई व बाबा वीर सिंह की दुकानों पर पहुंचे अराजकतत्वों में दुकान के बाहर रखी नमक की बोरियों लूटकर ले जानी शुरू कर दी।
जानकारी मिलते ही डीएम के.बालाजी ने पुलिस अधिकारियों के अलावा डीएसओ को आवश्यक निर्देश जारी किए। अफवाह फैलाने वालों के संबंध में उनके नंबर 9454417550 पर तुरंत सूचना दें। जिससे उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई को कदम उठाया जा सके।
विज्ञापन
नमक की बोरी ले जाते पुलिस ने पकड़ा
नमक के दाम बढ़ने की फैली अफवाह के बाद नमक खरीदने के लिए कसबे में अफरा-तफरी रही। अधिकारियों के निर्देश के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने प्रिंट दर से अधिक में नमक ले जाने वाले को बोरियों के साथ पकड़ लिया। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन बोरियों के साथ हिरासत में ले लिया।