फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sahar won the match against Kusmara, Sahupur won the match against Rurukalan

Auraiya News: सहार ने कुसमरा, साहूपुर ने रुरुकलां से जीता मैच

Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sahar won the match against Kusmara, Sahupur won the match against Rurukalan
फोटो-28-क्रिकेट मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद - फोटो : बीएलओ उमेश की फाइल फोटो।
बिधूना। रुरुगंज प्रीमियर लीग के दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। पहले मैच में सहार टीम ने कुसमरा को एकतरफा मुकाबले में 40 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मुकाबले में साहूपुर ने रुरुकलां को छह रनों से हराकर जीत दर्ज की। राधाकृष्ण स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में सहार के कप्तान शंकर सेंगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सहार की ओर से ओपनर मोनिस कुरैशी ने 27 गेंदों पर 54 रन और पुष्पेंद्र सिंह ने 15 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर 114 रनों का लक्ष्य बनाया। कुसमरा टीम के बॉलर अभय सेंगर ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुसमरा टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 74 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहार ने मुकाबला 40 रनों से जीत लिया। गेंदबाजी में गुल्ला और पुष्पेंद्र ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोनिस कुरैशी ने एक विकेट झटका। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मोनिस कुरैशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला साहूपुर और रुरुकलां के बीच खेला गया। साहूपुर के कप्तान रोहित अवस्थी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहूपुर की ओर से कल्लू सेंगर ने 15 गेंदों पर 24 रन, मो. आदिल ने 11 गेंदों पर 20 रन और अमन ने 22 रन बनाए। निर्धारित 10 ओवरों में साहूपुर ने 93 रन बनाए। रुरुकलां की ओर से सोमिल शर्मा और रवि राजपूत ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुरुकलां टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और छह ओवर में 40 रन पर उसके पांच विकेट गिर गए। इसके बाद सोमिल शर्मा ने 13 गेंदों पर सात छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर मुकाबले में रोमांच भर दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। साहूपुर ने यह मैच छह रनों से जीत लिया।

ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए कल्लू सेंगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका गोपाल सेंगर और वशीम कुरैशी ने निभाई। टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष मैनेजर पोरवाल ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला इटावा बनाम कन्नौज और दूसरा मैच बाबरपुर बनाम ऊसराहार के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed