फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sahar and achlda first in the race

400 मीटर में अछल्दा तो 1500 मीटर दौड़ में सहार अव्वल

Fri, 23 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 23 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sahar and achlda first in the race

तिरंगा स्टेडियम पर गुरुवार को औरैया महोत्सव के बैनर तले ब्लाक स्तरीय

विज्ञापन
ग्रामीण खेलकूद प्र्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अछल्दा व 1500 मीटर दौड़ में सहार ब्लाक ने पहला स्थान प्राप्त किया। बाद में खराब हुए मौसम के बाद हुई बारिश से आज की खेलकूद प्रतियोगिताएं धुल कर रह गई।

वहीं औरैया महोत्सव पंडाल में स्कूली बच्चों के सांस्क़ृतिक कार्यक्रम में सुर लय और ताल पर झूमी प्रतिभाओं ने उपस्थित लोगों को भी झूमने को विवश कर दिया।

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र में भविष्य निर्माण की काफी संभावनाएं हैं, जो कि प्रतिभाओं को प्रदेश,  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव व जिले को गौरवांवित करती हैं।

इस मौके पर आयोजित 400 मीटर दौड़ में अछल्दा के सज्जन कुमार प्रथम, औरैया के सतपाल द्वितीय तथा भाग्यनगर के ब्रजेंद्र सिंह तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सहार ब्लाक के श्रीराम प्रथम, भाग्यनगर के मोहित द्वितीय और औरैया सदर ब्लाक के वीर सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन

गोला फें क प्रतियोगिता में दीपांश पोरवाल प्रथम, अंकित कुुमार द्वितीय व नंदलाल तृतीय रहे। आगे की प्रतियोगिताएं जारी रहतीं, इससे पहले बारिश हो गई।

बारिश के कारण 100, 200, 300, 400, 800 मीटर दौड़, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, कबड्डी और बालीबाल आदि प्रतियोगिताएं नहीं हो सकीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव ने बताया कि आज की शेष प्रतियोगिताएं शुक्रवार को होंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर औरैया महोत्सव पंडाल में शाम स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर जमकर दाद दी। नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने- देश रंगीला रंगीला... गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी।


वहीं सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों ने- म्यूजिक बजेेगा लाउड तो राधा नाचेगी... निगोड़ी तेरा ठुमका बड़ा पिंकी पिंकी टाइप का.... मेरे नाल तू ... आदि गीतों पर सुर और ताल व लय से नृत्य कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर किया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीएसए राजेश कुमार श्रीवास व नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत मौजूद रहे।
       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed