{"_id":"6aa1aa3b3bc035e57a0edb89","slug":"safety-wall-of-ahnaiya-river-bridge-damaged-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151250-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अहनैया नदी पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अहनैया नदी पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त
Thu, 10 Sep 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी अहनैया पुल की सुरक्षा दीवार। संवाद
अछल्दा। ब्लॉक क्षेत्र के गुनौली गांव को जोड़ने वाले अहनैया नदी के पुल की सुरक्षा दीवार देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है।
गुनौली गांव जाने के लिए अहनैया नदी पर कई साल पहले पुल बना था। सुरक्षा के लिए पुल के दोनों किनारों पर ईंटों की दीवारें बनाई गई थीं। लंबे समय से मरम्मत न होने से पुल के एक तरफ की दीवार की ईंटें उखड़ गई हैं। इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और किसान आवागमन करते हैं। दीवार टूटी होने से रात के समय हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से जल्द क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने दीवार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने की बात कही। उन्होंने जेई को भेजकर निरीक्षण के बाद जर्जर दीवार की मरम्मत का आश्वासन दिया है।