फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Safety wall of Ahnaiya River bridge damaged.

Auraiya News: अहनैया नदी पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त

Thu, 10 Sep 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Safety wall of Ahnaiya River bridge damaged.
टूटी पड़ी अहनैया पुल की सुरक्षा दीवार। संवाद
अछल्दा। ब्लॉक क्षेत्र के गुनौली गांव को जोड़ने वाले अहनैया नदी के पुल की सुरक्षा दीवार देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

गुनौली गांव जाने के लिए अहनैया नदी पर कई साल पहले पुल बना था। सुरक्षा के लिए पुल के दोनों किनारों पर ईंटों की दीवारें बनाई गई थीं। लंबे समय से मरम्मत न होने से पुल के एक तरफ की दीवार की ईंटें उखड़ गई हैं। इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और किसान आवागमन करते हैं। दीवार टूटी होने से रात के समय हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से जल्द क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने दीवार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने की बात कही। उन्होंने जेई को भेजकर निरीक्षण के बाद जर्जर दीवार की मरम्मत का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed