{"_id":"6a3c1e69400545ad5e00d22f","slug":"safety-standards-ignored-not-just-in-coaching-centres-but-in-hotels-and-lodges-too-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147119-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोचिंग ही नहीं, होटल-लॉज में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोचिंग ही नहीं, होटल-लॉज में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी
Wed, 24 Jun 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35- शहर के कानपुर रोड स्थित बेसमेंट में कपड़े की दुकान। संवाद
औरैया। शहर के होटल, लॉज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नियमों को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा है।
दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े हादसों से सबक लेने के बजाय स्थानीय स्तर पर फायर सेफ्टी के नाम पर महज औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। हालात यह हैं कि शहर के व्यस्ततम इलाकों में बने बेसमेंट और बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
सुभाष चौक से खानपुर चौराहा रोड पर पड़ताल के दौरान कई ऐसे लॉज मिले जो बाहर से देखने में तो चमचमाते और आधुनिक लगते हैं लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद खोखले हैं। आग लगने की स्थिति में यहां से सुरक्षित बाहर निकलना नामुमकिन है। इन लॉज की पहली और दूसरी मंजिल पर जाने के लिए बेहद संकरा जीना बना है। आपात स्थिति में भगदड़ मचने पर यहां लखनऊ जैसे भयावह हालात देखने को मिल सकते हैं।
प्रवेश का रास्ता तो है लेकिन आपातकालीन निकास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कानपुर रोड पर नियमों के उल्लंघन का एक और खेल सामने आया है। यहां बेसमेंट का उपयोग नियमानुसार केवल गोदाम के लिए होना चाहिए लेकिन रोड पर दो प्रतिष्ठित कपड़ों के बड़े शोरूम बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। यहां ग्राहकों के आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता है।
विज्ञापन
इसी रोड पर स्थित कुछ होटलों के बेसमेंट में गोदाम की जगह सरकारी और प्राइवेट बैठकें हो रही हैं। यहां भी अंदर जाने और बाहर निकलने का एकमात्र संकरा रास्ता है, जिससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में बचाव कार्य करना बेहद मुश्किल हो सकता है।
-- -- -
तलघर में चल रहा पिज्जा सेंटर
बिधूना। नियमों की यह अनदेखी सिर्फ शहर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कस्बों में भी धड़ल्ले से जारी है। कस्बा बिधूना में भी सुरक्षा मानकों को ठेंगा दिखाकर बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
अछल्दा रोड पर द्वारिका प्रसाद बालक राम महाविद्यालय के पास एक भवन के बेसमेंट में पिज्जा सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जहां युवाओं की भीड़ रहती है। इसी प्रकार लोहा बाजार रोड नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित एक अन्य भवन के तलघर में भी पिज्जा सेंटर चल रहा है। सरकारी दफ्तर के नजदीक होने के बावजूद जिम्मेदार इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं।
-- --
प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। नियमों के विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।-तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी