{"_id":"48e2251a684289ac99eaaa5e3b571cf9","slug":"safai-nayak-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडी प्रकरण में सफाई नायक सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडी प्रकरण में सफाई नायक सस्पेंड
औरैया अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के सफाई नायक के विरुद्ध शुक्रवार को जिलाधिकारी
विज्ञापन
के निर्देश पर निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
निलंबित सफाई नायक पर नगर पंचायत में रिश्वतखोरी में लिप्त होने का
इकबालिया बयान की तैयार की गई सीडी के आधार पर कार्रवाई की गई है।
बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत में जालिम सिंह सफाई नायक के पद पर तैनात है। श्री सिंह का बड़ बोलापन उस समय भारी पड़ गया। जब वह कसबे के संजीव कुमार गुप्ता की दुकान पर शेखी बघार रहे थे। उनके इस बड़ बोलेपन की संजीव गुप्ता ने बीडीओ क्लिपिंग बना ली और उस क्लिप को जिलाधिकारी के सामने पेश कर दिया। वीडियो क्लिपिंग में सफाई नायक जालिम सिंह नगर पंचायत मेें भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की पोल खोलते हुए दिख रहे हैं।
सीडी में वह नगर पंचायत कार्यालय में आने वाली काली कमाई की हिस्सेदारी बयां करते हुए दिखाए गए हैं। बीडीओ क्लिपिंग के आधार पर शुक्रवार को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए सफाई नायक जालिम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फरमान जारी किया है। कपड़ा व्यवसायी संजीव गुप्ता की बीडीओ क्लिपिंग के आधार पर सफाई नायक जालिम सिंह पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। डीएम के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संजय गुप्ता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया है।